Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पात्र किसान तक खाद पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत

20 दिसंबर 2025, टीकमगढ़: पात्र किसान तक खाद पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत – कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने जिले में यूरिया खाद की वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बताया गया कि जिले में यूरिया खाद की एक और रैक आ रही है, शेष आपूर्ति वाले क्षेत्र में आने वाली रैक से उसकी पूर्ति की जाएगी। जिले के प्रत्येक किसान तक उनके रकबा  अनुसार खाद पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि 17 दिसंबर से जिले में दुग्ध संपर्क क्रांति अभियान के तीसरे चरण का प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें ऐसे किसान जिनके पास 5 से 9 पशुधन है, उनको पशु पोषण एवं नस्ल सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों,जनपद सीईओ एवं उपसंचालक पशुपालन विभाग को इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया है। बैठक में कलेक्टर ने कलेक्टर/कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिये गये निर्देशों की प्रगति के बारे मे सभी संबंधित विभागों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को बिन्दुवार प्रगति की जानकारी समय पर प्रविष्टि करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री सुशील कुमार तोमर एवं सुश्री अंजली शर्मा, सीएमएचओ श्री पीके माहौर, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, पीओडूडा सुश्री शिवि उपाध्याय, जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें