Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल गिरदावरी प्रक्रिया हुई डिजिटल, किसान सीधे ऐप पर दर्ज करें अपनी फसल  

31 जनवरी 2026, जयपुर: फसल गिरदावरी प्रक्रिया हुई डिजिटल, किसान सीधे ऐप पर दर्ज करें अपनी फसल – राजस्थान के अजमेर जिले के किसान गिरदावरी ऐप के माध्यम से भी स्वयं अपनी फसलों की गिरदावरी कर सकते हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में फसल गिरदावरी का कार्य प्रारंभ किया गया है। गिरदावरी के माध्यम से किसानों की फसलों का सही आकलन किया जा रहा है। इससे उन्हें फसल बीमा, मुआवजा, आपदा राहत एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सकेगा। सभी किसानों से अपील की जाती है कि वे गिरदावरी के समय अपने खेतों में उपस्थित रहें एवं बोई गई फसलों की सही जानकारी संबंधित पटवारी या राजस्व कर्मचारी को उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बताया कि किसानों को वास्तविक जानकारी के आधार पर ही गिरदावरी करवानी चाहिए। गलत अथवा अपूर्ण जानकारी देने से किसान स्वयं योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। गिरदावरी की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है। इसका उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक खेत की वास्तविक स्थिति के अनुसार गिरदावरी किसान गिरदावरी ऎप से स्वयं दर्ज की जाए। अतः सभी कृषक गिरदावरी कार्य में सहयोग करें। किसान समय पर अपनी फसल का सही विवरण दर्ज कराकर सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने बताया कि किसान गिरदावरी मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं अपनी फसल की गिरदावरी कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को मोबाइल ऎप इंटरनेट से डाउनलोड करना होगा। यह ऎप सरकार द्वारा किसानों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture