राज्य कृषि समाचार (State News)

अश्वगंधा की खेती देख प्रभावित हुए सागर के कलेक्टर

17 जनवरी 2026, सागर: अश्वगंधा की खेती देख प्रभावित हुए सागर के कलेक्टर – प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन दें एवं सभी किसान भाई अपनी जमीन में से कुछ भाग प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के लिए उपयोग करें एवं आर्थिक रूप से समृद्ध बने। उक्त विचार कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे किसानों से चर्चा के दौरान व्यक्त किए।

कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विवेक के.वी. सहित सभी विभाग प्रमुख विकासखण्ड रहली के ग्राम क्षीर में प्रगतिशील कृषक श्री शरमन सिंह के साथ कई अन्य कृषकों के द्वारा प्राकृतिक रूप से लगाई गई अश्वगंधा की फसल का अवलोकन कर कृषकों से औषधीय खेती के रकवे को बढ़ाने की बात कही। इसके साथ ही गेहूं में स्प्रिंकलर से सिंचाई करने, लहसुन सहित अन्य नकदी फसलों की खेती, कृषि का रकबा बढ़ाने के लिए मेड़ों पर उद्यानिकी फसलों को लगाने, फूलों की खेती करने, नरवाई जलाने को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए सुपर सीडर तथा हैप्पी सीडर के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए शासन के द्वारा खाद वितरण की नई ई-टोकन प्रणाली के बारे में भी किसानों को अवगत कराया।

कलेक्टर  के द्वारा प्राकृतिक खेती के  रकबा  को बढ़ाने के लिए कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा सभी किसानों को कम से कम अपने और अपने परिवार के लिए प्राकृतिक रूप से उगाई गई साग-भाजी और फसल लगाने के लिए कहा। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रहली श्री कुलदीप पाराशर, कृषि विभाग से परियोजना संचालक “आत्मा” श्री एमके प्रजापति उपसंचालक उद्यान श्री पी एस बडोले, एसडीओ सागर श्री अनिल राय सहित समस्त विभाग अमला मौजूद रहा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement