राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने किया बलबहरा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

12 दिसंबर 2025, अनूपपुर: कलेक्टर ने किया बलबहरा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण – कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने  गत दिनों जनपद पंचायत जैतहरी के उपार्जन केंद्र बलबहरा का निरीक्षण कर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उपार्जन केंद्र में दुर्गा स्व-सहायता समूह द्वारा धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर ने धान खरीदी से संबंधित सभी व्यवस्थाओं, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, उपार्जन पर्ची में किसान कोड दर्ज प्रक्रिया, धान एंट्री की प्रणाली तथा अन्य गतिविधियों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही धान के परिवहन की सुचारु व्यवस्था तथा बारिश से सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में रखे धान की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था एवं भंडारण की स्थिति की भी बारीकी से जांच की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी कार्य पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हित में निर्बाध रूप से जारी रहे। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अनीता सोरते, केंद्र प्रभारी, समूह के सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement