Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना जिले में पंजीयन और खरीदी की स्थिति

25 मार्च 2025, (उमेश खोड़े, पांढुर्ना): पांढुर्ना जिले में पंजीयन और खरीदी की स्थिति – समर्थन मूल्य पर गेहूं ,चना और सरसों की खरीदी के लिए पांढुर्ना जिले में 5 केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन यहां पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या बहुत कम है। पांढुर्ना केंद्र  का  कोड, सर्वर, स्लॉट बुकिंग जारी करने जैसे तकनीकी कार्य शेष रहने से अभी खरीदी शुरू नहीं  हो पाई है।

श्री सुनील गजभिए , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी , पांढुर्ना ने कृषक जगत को बताया कि समर्थन मूल्य पर चना और सरसों खरीदी के लिए पांढुर्ना जिले में दो केंद्र पांढुर्ना और सौंसर में  पिपलानारायणवार बनाए गए हैं। जबकि  गेहूं खरीदी के लिए  3 केंद्र  पांढुर्ना , नांदनवाड़ी और सौंसर बनाए गए हैं । 21 मार्च तक चने के 148 , सरसों के 10 और 24 मार्च तक गेहूं के लिए 177  किसानों ने पंजीयन कराया है।

जबकि श्री विजय धोटे, प्रबंधक ,खरीदी केंद्र ,पांढुर्ना सेवा सहकारी संस्था ने कृषक जगत को बताया कि चने की खरीदी अभी शुरू नहीं हुई है। केंद्र के लिए कोड, सर्वर, स्लॉट बुकिंग जारी करने जैसे तकनीकी कारणों और गोडाउन के संबंध में वरिष्ठ स्तर से कुछ प्रक्रिया शेष है। एक दो दिन में यह कार्य हो जाने पर खरीदी शुरू की जाएगी। खरीदी गई उपज के लिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। किसानों को कोई परेशानी नहीं आएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com