राज्य कृषि समाचार (State News)

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया

23 दिसंबर 2025, भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया – कृषि विज्ञान केंद्र, पोकरण पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर किसान दिवस के रूप में मनाए गए जिसमें पोकरण क्षेत्र के कृषकों, महिलाये एवं कृषि महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। इस विशेष दिन द्वारा किसानों के योगदान, परिश्रम एवं देश की खाद्य सुरक्षा में उनकी भूमिका को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया। सभागार में ऑनलाइन जुड़कर सजीव कार्यक्रम में शिरकत करते हुये वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की।

श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार ने वर्चुअल जुड़कर देश के सभी कृषको का मार्गदर्शन किया। भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ एम एल जाट ने  किसानो को वैज्ञानिक पद्दति से खेती करने पर जोर देते हुये सरकार की अनुदानित एवं हितकारी स्कीम का फायदे उठाने की बात कही।   मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह कमान्डेंट बीएसएफ़ पोकरण इस अवसर पर देश के अन्नदाता किसानों के अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए उनके अधिकारों, सम्मान और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। जमीन से जुड़कर वर्टिकल फार्मिंग, बागवानी एवं पशुपालन पर चर्चा करते हुए खेती को उद्यम बनाकर आमदनी बढाने की बात कही। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, पोकरण के अध्यक्ष डॉ. दशरथ प्रसाद ने कहा कि “चौधरी चरण सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका मानना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश सशक्त नहीं बन सकता।

विकसित भारत @2047 – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण): वीबी – जी राम जी (विकसित भारत – जी राम जी) अधिनियम, 2025 की प्रमुख विशेषताएँ, प्राकृतिक खेती, दलहन आत्मनिर्भर मिशन, जल संरक्षण व विस्तृत रूप से चर्चा की। सस्य वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण गोपाल व्यास ने बताया  कि किसानों तक नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज, संतुलित पोषण प्रबंधन एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी पहुँचाकर उनकी आय वृद्धि और सतत कृषि को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम मे प्रसार वैज्ञानिक सुनील शर्मा ने किसानों को कृषक उत्पादन संगठन के गठन एवं प्रबंधन विषय पर जानकारी दी एवं किसानों को समूह के रूप में जुड़कर खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाकर अधिक मुनाफा कमाने के तरीकों से किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम में डॉ राम निवास ने बकरी पालन पर चर्चा करते हुए  कृषक वैज्ञानिक संवाद के माध्यम  से  किसानों की खेती एवं पशुपालन से जुडी विभिन्न समस्याओं एवं समाधान पर चर्चा की गई।  इस अवसर पर जिले के प्रगतिशील कृषक नवला राम, निदेशक फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन, सायर देवी स्वयं सहायता समूह रामदेवरा, दिलीप कुमार खजूर फार्म लाठी को जिले में कृषि, पशुपालन, बागवानी में  उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements