राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार की सरकार किसानों को फ्री में गन्ने का बीज दे रही है

18 फरवरी 2026, भोपाल: बिहार की सरकार किसानों को फ्री में गन्ने का बीज दे रही है – बिहार की सरकार अपने राज्य में गन्ना उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है और यही कारण है कि सरकार फ्री में ही गन्ने का बीज उपलब्ध करा रही है. हालांकि फिलहाल यह सुविधा गया क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए ही है. लेकिन किसानों को फ्री में बीज मिलने से उत्पादन बंपर होने की संभावना भी है.

गया जिले में जिला प्रशासन की तरफ से सारी तैयारी कर ली गई है. सरकार को उम्मीद है कि उसके इस फैसले से जिले में गन्ने की खेती को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, कहा जा भी जा रहा है कि जिले में नई चीनी मिल लगाने से पहले सरकार गन्ने की खेती का क्षेत्र बढ़ाने में जुटी है. किसानों को 5 एकड़ तक गन्ना की खेती के लिए निशुल्क बीज दिए जा रहे हैं, ताकि वे ज्यादा उत्पादन कर सकें. गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों तक पहुंचकर उन्हें गन्ने की खेती  करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं. निशुल्क बीज पाने के लिए किसानों को केन केयर पोर्टल पर आवेदन करना होगा. गया जिले में गन्ना विभाग ने 150 एकड़ में गन्ना खेती का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक 85 एकड़ पूरा किया जा चुका है.

 बाकी लक्ष्य पूरा करने के लिए किसानों से लगातार आवेदन मांगे जा रहे हैं. जिले में वर्तमान में लगभग 95 हेक्टेयर में रोप मेन फसल और 20 हेक्टेयर में खूंटी गन्ना की खेती होती है. गया जिले के गन्ना विकास सहायक निदेशक प्रागेन्द्र गर्ग के अनुसार, टिकारी, परैया, गुरारू, गुरूआ, कोंच, इमामगंज, डुमरिया और शेरघाटी प्रखंडों में फिलहाल गन्ना की खेती हो रही है. सरकार जिले के सभी 24 प्रखंडों में गन्ना के रकबे को बढ़ाने के लिए पहल कर रही है और किसानों को निशुल्क बीज  भी दे रही है. बता दें कि बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत, चीनी मिल क्षेत्र में 30 फीसदी और गैर-चीनी मिल क्षेत्र में 70 फीसदी इकाई स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. गैर-चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ने की खेती काफी कम है, और कई चीनी मिल  लंबे समय से बंद होने की वजह से किसान सिर्फ सीमित मात्रा में ही गन्ना उगा पा रहे हैं. ऐसे में सरकार गन्ना के रकबे को बढ़ाने के लिए पहल कर रही है और किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध करा रही है. खास बात यह है कि किसानों को 16 प्रभेद के बीज दिए जा रहे हैं. इच्छुक किसान आवेदन कर सकते हैं.आवेदन करके निशुल्क बीज का लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा, गया जिला गन्ना विभाग के सहायक निदेशक से 98894 11788 पर संपर्क कर जानकारी हासिल की जा सकती है.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements