राज्य कृषि समाचार (State News)

आपदा पीड़ित किसानों के खातों में 6 सितंबर को अंतरित होगी राशि

05 सितम्बर 2025, बुरहानपुर: आपदा पीड़ित किसानों के खातों में 6 सितंबर को अंतरित होगी राशि –  बुरहानपुर  जिले में मई-जून 2025 में आए आंधी और तूफान के कारण भारी फसली नुकसान हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा कुल 5 करोड़ 21 लाख 84 हजार 571 रुपए की फसल नुकसानी राहत राशि स्वीकृत की गई है। यह राहत राशि 6 सितंबर 2025 को सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरण की जाएगी। इस योजना के तहत जिले के  कुल 456 प्रभावित किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

उल्लेखनीय  है कि बुरहानपुर तहसील के 33 ग्रामों के 433 किसान तथा नेपानगर तहसील के  5 ग्रामों के 23 किसान इससे  लाभान्वित  होंगे।  इसके लिए सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल सतत प्रयासरत थे। सांसद श्री पाटिल  ने कहा कि राहत राशि से किसानों को पुनः आर्थिक रूप से मजबूत होने में सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किसानों के हित में सदैव तत्पर है और आपदा की घड़ी में हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राहत राशि जारी करने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री,केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना जी का आभार माना है।

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement