Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा में सोयाबीन उपार्जन हेतु तहसीलवार केन्द्र निर्धारित    

02 नवंबर 2024, खंडवा: खंडवा में सोयाबीन उपार्जन हेतु तहसीलवार केन्द्र निर्धारित – खरीफ 2024 में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का उपार्जन किये जाने हेतु जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा उपरांत जिले में सोयाबीन उपार्जन केंद्र तहसीलवार निर्धारित किये गये हैं।

उप संचालक कृषि ने बताया कि खण्डवा तहसील में सेन्ट्रल वेयर हाउस आनंद नगर एवं जय भोले वेयर हाउस गुडीखेड़ा में उपार्जन किया जायेगा। इसके अलावा पंधाना तहसील में कृष्णा वेयर हाउस, हरसूद तहसील में मंत्रीकेयर वेयर हाउस छनेरा एवं सिद्धि वेयरहाउस गंभीर, पुनासा तहसील में मंजू पटेल वेयरहाउस गोडखेड़ा और खालवा तहसील में धीर वेयर हाउस मल्हारगढ़ में उपार्जन किया जायेगा।

उप संचालक कृषि ने बताया कि औसत अच्छी गुणवत्ता के सोयाबीन का निर्धारित समर्थन मूल्य रू. 4892 प्रति क्विंटल की दर से  दिसम्बर तक खरीदी की जायेगी। सोयाबीन फसल की उत्पादकता को अधिकतम 8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक मित करते हुए उपार्जन किया जायेंगा। कृषकों से उपार्जन सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक किया जायेगा। शनिवार एवं रविवार को सप्ताह में शेष स्कन्ध का परिवहन भण्डारण, लेखा का मिलान तथा अस्वीकृत स्कंध का अपग्रेडेशन/वापसी का निराकरण किया जाएगा। औसत अच्छी गुणवत्ता के अनुरूप उपार्जन का दायित्व संबंधित उपार्जन केन्द्र चलाने वाली संस्था का रहेगा। सोयाबीन, के उपार्जन हेतु कृषकों को स्लॉट बुक उपरान्त  निर्धारित दिनांक पर ही उपज लाकर यथा संभव उसी दिनांक को तौल  कराना होगा।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com