Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना में कृषि सखी प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

20 दिसंबर 2025, पन्ना: पन्ना में कृषि सखी प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ – राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना एवं परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग पन्ना के संयुक्त  तत्वावधान में गत दिनों कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना में कृषि सखियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के प्रमंडल सदस्य श्री संजीव खरे थे। इस मौके पर उपसंचालक कृषि श्री ओ.पी. तिवारी, केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी,  एवं कृषि सखियां मौजूद थीं।

श्री खरे ने सभी कृषि सखियों को संबोधित करते हुए बताया कि हम सभी को मृदा, पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य को सही रखना है, तो प्राकृतिक खेती अपनाना जरुरी है।  श्री . तिवारी ने कृषि सखियों को उनकी जिम्मेदारी की महत्ता को बताते हुए कहा कि आप जन -जन तक प्राकृतिक खेती की विधा को पहुंचा सकती हैं। इसलिए प्रशिक्षण पूरी गंभीरता एवं ईमानदारी से प्राप्त करें। डॉ.  त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती के घटकों के बारे में बताया एवं खेती में सूक्ष्म जीवाणुओं के महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रतिभागियों को जैविक और प्राकृतिक खेती के सूक्ष्म अंतर के बारे में भी बताया।

केंद्र के प्राकृतिक खेती के नोडल अधिकारी डॉ. रितेश कुमार जायसवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के उद्देश्य के बारे में अवगत कराया तथा इसके मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में तरुण पाठक, सहायक संचालक कृषि एन.पी. प्रजापति, वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. सिंह, श्री रितेश बागोरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जयचंद लोधी, बीटीएम श्री शिवमंगल सिंह, पीपल साइंस इंस्टीट्यूट के श्री विनोद निरंजन, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की की सहायक प्राध्यापक डॉ. रूपम शुक्ला सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और कृषक सखियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. आर.पी. सिंह द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें