Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अमरूद फल बहार की नीलामी के लिए निविदाएं आमंत्रित

22 नवंबर 2024, इंदौर: अमरूद फल बहार की नीलामी के लिए निविदाएं आमंत्रित – शासकीय उद्यान इंदौर की अमरूद फल बहार की नीलामी के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उद्यान विकास अधिकारी ने बताया कि फलबहार क्रेताओं से 27 नवम्बर 2024 की दोपहर 12 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त निविदाएं इसी दिन दोपहर 3 बजे कार्यालय उद्यान विकास अधिकारी, शासकीय उद्यान रेसीडेंसी, एबी रोड इंदौर में गठित समिति द्वारा खोली जायेंगी।

फलदार पौधों की संख्या 32 आंशिक/अर्द्ध फलन है। इच्छुक क्रेता को 5 हजार रूपये का बैंक ड्राफ्ट उद्यान विकास अधिकारी इंदौर के नाम बनवाकर निविदा के साथ जमा करना होगा। निविदा पत्र का 100 रूपये शुल्क निर्धारित है। निविदाकर्ता को निविदा के साथ पता संबंधी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। निविदा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय उद्यान विकास अधिकारी, शासकीय उद्यान रेसीडेंसी, एबी रोड इंदौर में सम्पर्क किया जा सकता है।    

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com