Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्याज़ को गोदाम में ऊंचाई तक चढ़ाने की तकनीक

25 अप्रैल 2022, इंदौर । प्याज़ को गोदाम में ऊंचाई तक चढ़ाने की तकनीक –  इन दिनों मंडियों में एक ओर प्याज़ की भरपूर आवक हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर प्याज़ के सुरक्षित भण्डारण के लिए नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। सोशल मिडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें गोदाम में ऊंचाई तक प्याज़ को नई तकनीक से भरा जा रहा है। इस आधुनिक मशीन में  प्याज़ की बोरियां स्टैंड पर खड़े होकर खाली करने पर प्याज़  खांचों में गिरते हुए स्वचालित तरीके से ऊंचाई के अंतिम छोर से नीचे गिरकर ढेर बनाते जाते हैं। बेशक इस तकनीक से समय और श्रम बचेगा ,लेकिन उन मजदूरों का रोज़गार छिन जाएगा जो गोदामों में प्याज़ भरने का काम करते थे। देखिए यह वीडियो।