Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

30 जून 2020 को एक दिन में रिकॉर्ड 73 उवर्रक रेक भेजे गए

30 जून 2020 को एक दिन में रिकॉर्ड 73 उवर्रक रेक भेजे गए

3 जुलाई 2020, नई दिल्ली। केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने 30 जून, 2020 को एक दिन में 73 उर्वरक रेक भेजने के लिए उर्वरक विभाग के अधिकारियों को बधाई दी और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, एक दिन में उर्वरक रेक भेजने की यह अब तक की एक रिकॉर्ड संख्या है।

इस वर्ष जून के महीने में, उर्वरक रेक की औसत गति 56.5 प्रति दिन थी। यह ऐतिहासिक रूप से किसी भी जून महीने के लिए एक रिकॉर्ड संख्या है। खरीफ मौसम के लिए, केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों के साथ निकट समन्वय स्‍थापित कर, पूरे देश में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की है।