Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भगवान राम से प्रेरणा लेकर, स्त्री की अस्मिता की रक्षा करें- राज्यपाल सुश्री उइके

सुश्री अनुसुईया उइके भिलाई के रिसाली स्थित दशहरा उत्सव में हुईं शामिल

6 अक्टूबर 2022, रायपुर । भगवान राम से प्रेरणा लेकर, स्त्री की अस्मिता की रक्षा करें- राज्यपाल सुश्री उइके – राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके दशहरा के अवसर पर भिलाई के रिसाली स्थित दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि भगवान राम स्त्री की अस्मिता के रक्षक हैं। आज ही के दिन उन्होंने अधर्मी रावण का वध कर बुराई का अंत किया था। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि स़्त्री अस्मिता की रक्षा ही सही मायनों में दशहरा का पर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में कई ऐसे आसुरी प्रवृत्ति के लोग हैं जो एक स्त्री की अस्मिता को तार-तार कर रहे हैं। हमें उन लोगों से हमारे समाज को मुक्त करना है।  उन्होंने कहा कि आज के ही दिन ही देवी दुर्गा ने भी महिषासुर का वध कर आसुरी शक्ति का नाश किया था। इसलिए यह दिन असत्य, बुराई और अधर्म पर सत्य, अच्छाई और धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है। 

शाही दशहरा उत्सव महिला समिति भिलाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने देश-प्रदेश के सभी जनमानस को दशहरा उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पाण्डेय ने भी सभा को संबोधित करते हुए सभी को बधाई दीं। और कहा कि दशहरा का पर्व हमें सत्य की जीत की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि भारत एक सांस्कृतिक रूप से समृ़द्धशाली देश है। इस अवसर पर शाही दशहरा उत्सव महिला समिति भिलाई की संरक्षक श्रीमती चारूलता पाण्डेय, पूर्व मंत्री सुश्री रमशीला साहू, पूर्व संसदीय सचिव श्री लाभचंद बाफना, महिला आयोग की सदस्य सुश्री तुलसी साहू एवं शाही दशहरा समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: राजस्थान के 12 लाख 76 हजार किसानों को 1324 करोड़ का अनुदान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile