Advertisement8
Advertisement
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुधन संजीवनी योजना में कॉल कर घर पहुंच सेवा का लाभ लें

11 अगस्त 2025, राजगढ़: पशुधन संजीवनी योजना में कॉल कर घर पहुंच सेवा का लाभ लें – उप संचालक,पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एम.एस. कुशवाह द्वारा बताया गया कि म.प्र. शासन पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा भारत सरकार की पशु चिकित्सालयों एवं औषधालयों की स्थापना एवं  सुदृढ़ीकरण चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना का संचालन वर्ष 2023 में प्रारंभ किया गया। जिसमें जिले के कुल 09 चलित पशु चिकित्सा इकाई वाहन प्राप्त हुए। इस योजना में विभाग द्वारा पूर्व से संचालित 1962 पशुधन संजीवनी योजना अंतर्गत कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जिसमें शहरी एवं ग्रामीण पशुपालन टोल फ्री नम्बर 1962 पर पशु उपचार हेतु कॉल कर सकते हैं। टोल फ्री नम्बर पर कॉल करने पर पशुपालक घर  पहुंच  सेवा का लाभ ले सकते हैं।जिसमें पशुओं का उपचार, बधियाकरण,  टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान इत्यादि का कार्य सम्मिलित है।

इस योजना में उपचार हेतु पशुपालक को गाय/भैंस घोड़ा  आदि बड़े  पशुओं के उपचार हेतु मात्र 150 रूपये प्रति पशु का भुगतान करना होता है एवं छोटे पशुओं जैसे कुत्ता/बिल्ली के उपचार हेतु मात्र 300 रूपये प्रति पशु का भुगतान करना होता है। इस योजना में निराश्रित पशुओं एवं गौशाला के पशुओं का उपचार भी किया जाता है। चलित पशु चिकित्सा वाहन की टीम को प्राप्त केस की उपचार प्राथमिकता अनुसार समस्त उपचार किए जाते हैं। वर्ष 2024-25 में जिले में पशुपालकों द्वारा कॉल किए गए। जिसमें लगभग 10 हजार पशुओं का उपचार चलित पशु चिकित्सा इकाई द्वारा किया गया। इस वर्ष लगभग 2500 पशुओं का उपचार चलित पशु चिकित्सा इकाई द्वारा किया जा चुका है। अधिक जानकारी हेतु आप अपने निकटस्थ पशु चिकित्सालय / पशु औषधालयों में संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement5
Advertisement