Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

छत्तीसगढ़ में पौधा तुंहर दुआर योजना के तहत निःशुल्क पौधा घर पहुंच सेवा का शुभारंभ

6 जून 2022, रायपुर: छत्तीसगढ़ में पौधा तुंहर दुआर योजना के तहत निःशुल्क पौधा घर पहुंच सेवा का शुभारंभ – पौधा तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल की  कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र के समस्त 22 वार्डों हेतु निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इसके तहत एक जुलाई से 31 जुलाई तक निःशुल्क पौधा का वितरण किया जाएगा।

वन मंडलाधिकारी दक्षिण कोण्डागांव श्री उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत पौधा प्राप्ति पंजीयन हेतु वन मंडल के दूरभाष क्रमांक मो. 7587014628 में पूर्वान्ह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसमें आंवला, मूनगा, नींबू, गंगा इमली, काजू, सीताफल, अमरूद तथा आम के फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को 5 से अधिक की संख्या में पौधे चाहिए तो वे दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल अंतर्गत वन रोपणी कोपाबेड़ा तथा वन रोपणी कुम्हारपारा में संपर्क कर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। नगरीय क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा 5 पौधे तक की मांग किए जाने पर उन्हें घर पहुंचाकर पौधा प्रदाय किया जाएगा।

महत्वपूर्ण खबर: राजफैड की क्रेडिट लिमिट 2 हजार करोड़ रूपये बढ़ेगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile