Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उन्नत खेती और अधिक उत्पादन के लिये कृषि मेले का लाभ लें

इंदौर में मालवा किसान मेला-2023

31 मई 2023, इंदौर (कृषक जगत) । उन्नत खेती और अधिक उत्पादन के लिये कृषि मेले का लाभ लें – कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि किसान मेले का अधिक से अधिक लाभ उठायें। उन्नत खेती और अधिक उत्पादन के लिये तकनीकी ज्ञान से स्वयं को समृद्ध करें। उन्होंने कृषि महाविद्यालय इंदौर में मालवा किसान मेला-2023 का शुभारंभ किया। श्री पटेल ने मेले में किसानों को कृषि रत्न सम्मान से सम्मानित किया। मेले में श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्री महिपाल सिंह, अन्य जन-प्रतिनिधि और कृषक उपस्थित थे।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसान मेले में उन्नत खेती करने के तरीके बताये जायेंगे। यहाँ बताया जायेगा कि आधुनिक खेती कैसे करें, गुणवत्तायुक्त उत्पादन कैसे हो, किसानों को अपनी उपज का अधिक से अधिक मूल्य कैसे प्राप्त हो, इन सभी का मेले में बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। किसान भाइयों से आहवान है कि वे मेले का अधिक से अधिक लाभ लें, जिससे उत्पादन वृद्धि में मदद मिल सके।

श्री पटेल ने कहा कि हमारा देश गाँव और किसानों का देश है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये तत्कालीन समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिये 68 प्रतिशत राशि का प्रावधान बजट में किया था। उन्होंने कहा था कि गाँव को विकास के लिये समुचित राशि उपलब्ध कराना जरूरी है। उनके समय में शुरू हुई प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना गाँव के विकास के लिये क्रांतिकारी साबित हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile