Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

25 जिलों में कृषि विभाग की झाँकियों को मिले पुरस्कार

छ: झाँकियाँ आई प्रथम, नौ-नौ झाँकियों को मिले द्वितीय और तृतीय पुरस्कार

29 जनवरी 2022, भोपाल । 25 जिलों में कृषि विभाग की झाँकियों को मिले पुरस्कार – गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कृषि विभाग  की झाँकियां 25 जिलों में पुरस्कृत हुई है। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये बधाई और शुभकामनाएँ दी है। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में 6 जिलों में कृषि विभाग की झाँकियों को प्रथम पुरस्कार, 9-9 जिलों में द्वितीय और तृतीय पुरस्कार और एक जिलें में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त होना निश्चित ही विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साह को प्रदर्शित करता है। साथ ही यह पुरस्कार और बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरित भी करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलों में निकाली गई झाँकियों में कृषि विभाग होशंगाबाद को आत्म-निर्भर भारत में कृषि का योगदान, छिन्दवाड़ा को आत्म-निर्भर भारत अभियान, झाबुआ को प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश, सीहोर को जन-भागीदारी तथा विदिशा और हरदा को प्राकृतिक खेती की थीम पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

प्रदेश के 9 जिलों में कृषि विभाग की झाँकियों को जिला प्रशासन द्वारा द्वितीय पुरस्कार दिया गया है। मुरैना को उन्नत खेती-खुशहाल किसान और खरगौन, राजगढ, श्योपुर, नीमच, शिवपुरी, धार, देवास और उमरिया को प्राकृतिक खेती की थीम पर पुरस्कृत किया गया है। प्रदेश में कृषि विभाग की झाँकियों को 9 जिलों में जिला प्रशासन द्वारा तृतीय पुरस्कार मिला है। अनुपपूर को प्राकृतिक खेती एवं आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश, सिवनी को जीराशंकर चावल और प्राकृतिक खेती, टीकमगढ़ को फसल विविधिकरण, दमोह को मृदा एवं जल संरक्षण, ग्वालियर को प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान और बालाघाट, भिण्ड, खण्डवा और रतलाम की झाँकियों को प्राकृतिक खेती की थीम पर पुरस्कृत किया गया है। इसके साथ ही मंदसौर जिले के कृषि विभाग की झाँकी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कृषि विभाग की झाँकियों को सराहा गया है। कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जिला अधिकारियों को पुरस्कृत होने पर बधाई दी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: किसानों के खेत की प्यास बुझाने मध्यप्रदेश ने स्थापित किया नया रिकॉर्ड

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें