Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

स्वामित्व योजना: प्रधानमंत्री मोदी 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को देंगे सम्पत्ति कार्ड

18 जनवरी 2025, भोपाल: स्वामित्व योजना: प्रधानमंत्री मोदी 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को देंगे सम्पत्ति कार्ड – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 63 हजार से अधिक लाभार्थियों को ई-सम्पत्ति कार्ड वितरित करेंगे। इस दौरान वे लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का राज्य स्तरीय आयोजन सिवनी में होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भाग लेंगे।

क्या है स्वामित्व योजना?

स्वामित्व योजना ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में बसे लोगों को उनकी संपत्तियों का अधिकार अभिलेख प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है। योजना की शुरुआत 7 जुलाई 2020 को हुई थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी को संपत्ति से जुड़े अधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध कराना है। इन दस्तावेजों का उपयोग बैंक से ऋण लेने, संपत्ति को गिरवी रखने और खरीद-बिक्री में किया जा सकता है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 45.60 लाख संपत्तियों का सर्वेक्षण किया गया है, जिनमें से 39.63 लाख संपत्तियों का दस्तावेजीकरण पूरा हो चुका है। यह लक्ष्य का 88 प्रतिशत है। अब तक 24 लाख संपत्तियों के अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं, और 18 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी 15.63 लाख और लाभार्थियों को ई-सम्पत्ति कार्ड सौंपेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा, जिलों में लाभार्थियों के लिए प्रशिक्षण-सह-अभिविन्यास सत्र आयोजित होंगे, जिनमें स्वामित्व योजना और “मेरी पंचायत” ऐप के उपयोग से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जाएगी। पंचायत राज संस्थाओं से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.or