Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में तरबूज फसल नुकसानी का सर्वे कार्य जारी

15 फ़रवरी 2025, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में तरबूज फसल नुकसानी का सर्वे कार्य जारी – कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में तरबूज फसल नुकसानी आकलन के लिये अधिकारियों-कर्मचारियों का संयुक्त दल गठित किया गया है। संयुक्त दल शीघ्रता से सर्वे कर नुकसानी आंकलन पूर्ण करते हुए संबंधित अधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

प्राप्त निर्देशों के परिपालन में ग्राम बोदरली व खामनी में संयुक्त दल द्वारा किसानों के समक्ष तरबूज फसल नुकसानी का सर्वे कर जायजा लिया गया। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी सर्वे कार्य जारी है। नुकसानी सर्वे उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। प्रभावित क्षेत्र ग्राम खामनी व भावसा में तहसीलदार श्री दयाराम अवास्या, ग्राम फोपनारकलां, तुरकगुराड़ा, मेथा खारी, पिपरी रैयत, व संग्रामपुर में नायब तहसीलदार श्री गोविंदसिंह रावत के नेतृत्व में सर्वे कार्य किया जा रहा है। वहीं ग्राम बोरदली में नायब तहसीलदार श्री राजेन्द्र सिंह चौहान, ग्राम लोनी, बिरोदा, पातोंडा, हतनूर, बहादरपुर व चिंचाला में तहसीलदार श्री प्रवीण ओहरिया तथा ग्राम बसाड़ हेतु तहसीलदार श्रीमती  ललिता  गाडरिया को फसल नुकसानी का आकलन संयुक्त दल द्वारा किये जाने की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त दल में  उद्यानिकी , कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारीगण-कर्मचारीगण शामिल है।

इसी क्रम में तहसील खकनार में तहसीलदार खकनार श्री रामलाल पगारे, वृत्त डोईफोड़िया में नायब तहसीलदार श्री जगदीश बिलगावेेेे तथा वृत्त तुकईथड़ में नायब तहसीलदार सुश्री कविता सोलंकी के मार्गदर्शन में सर्वे कार्य किया जाना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com