Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन  पंजीयन केंद्र निर्धारित

04 जून 2024, बड़वानी: बड़वानी जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन  पंजीयन केंद्र निर्धारित – भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल WWW.MPEUPARJAN.NIC.IN पर किसान  अपना पंजीयन की अंतिम तिथि 05 जून तक करा सकते हैं। पंजीयन हेतु 12  केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

उप संचालक कृषि श्री आर एल जामरे से प्राप्त जानकारी अनुसार मूंग का समर्थन मूल्य 8558 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है । अतः किसान  05 जून तक मूंग फसल का पंजीयन जिले की 12 आदिम जाति सहकारी समितियों के माध्यम से करा सकते हैं ।  किसानों  को पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो एवं अन्य दस्तावेज साथ लेकर पंजीयन कराना होगा।

पंजीयन केन्द्र – आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बड़वानी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पाटी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था अंजड, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था ठीकरी, खाण्डेराव सहकारी विपणन संस्था कृषि उपज मण्डी राजपुर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था राजपुर, सेंधवा विपणन सहकारी संस्था मर्यादित संस्था सेध्ंावा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बलवाड़ी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था धनोरा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था निवाली, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कृषि उपज मण्डी पानसेमल, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था खेतिया में पंजीयन केन्द्र  बनाए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)