Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद का पर्याप्त भंडार, समय पूर्व खाद का उठाव करें किसान

01 मई 2025, बालाघाट: खाद का पर्याप्त भंडार, समय पूर्व खाद का उठाव करें किसान – खरीफ वर्ष 2025 के लिए जिले में उर्वरको का खाद का भंडारण और किसानों द्वारा उठाव कार्य प्रारंभ है। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में पुरूषोत्तम जोशी प्र. मुख्य कार्यपालन अधिकारी और राजेश खोब्रागढ़े उपसंचालक कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से बताया कि प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समितियों, डबल लॉक केन्द्रो, एम.पी. एग्रो से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होने बताया कि लगातार कलेक्टर श्री मीना द्वारा खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की जा रही है। किसानों से अपील की गई है कि समय पूर्व खाद का उठाव  करें , ताकि असमय परेशानी का सामना ना करना पड़े साथ ही किसान शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर का लाभ ले।

बैंक शाखा से संबंद्ध सेवा सहकारी समितियों, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वयं और ग्राम के कोटवार के साथ गॉंव-गांव मुनादी कर किसानों से खाद के अग्रिम उठाव के लिए प्रेरित करे। जिले के किसानों द्वारा खरीफ फसल की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है जिसके चलते यह जरूरी है कि खाद का अग्रिम उठाव कर ले ताकि परेशानियों का सामना ना करना पड़े। जिले की 126 सेवा सहकारी समितियों में खाद का भंडारण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com