Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन जिले में रबी फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध

17 नवंबर 2026, रायसेन: रायसेन जिले में रबी फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में  खाद उपलब्ध – रायसेन जिले में रबी वर्ष 2026 हेतु पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। कृषि विभाग के उप संचालक श्री केपी भगत ने अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रबी 2026 हेतु उर्वरक लक्ष्य 146500 मीट्रिक टन है। जिले में अभी तक यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके तथा एसएसपी को मिलाकर कुल 88254  मीट्रिक  टन उर्वरक प्राप्त  हुआ  है जिसमें से किसानों को 41208 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो गया है तथा वर्तमान में 47046 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। इसमें यूरिया 14758 मीट्रिक टन, डीएपी 7989 मीट्रिक टन, एमओपी 1779 मीट्रिक  टन, एनपीके 12011  मीट्रिक टन तथा एसएसपी 10509   मीट्रिक टन उपलब्ध है।

जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने निरंतर खाद की रैक प्राप्त हो रही हैं। जिले में स्थित विपणन संघ केन्द्रों पर भी पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है। विपणन संघ के होलसेल विक्रय केन्द्रों में कुल यूरिया 4054.071 मीट्रिक टन, डीएपी 1742.6   मीट्रिक टन तथा एनपीके 5328.8   मीट्रिक टन उपलब्ध है। विपणन संघ के रिटेल विक्रय केन्द्रों पर कुल यूरिया 757.58  मीट्रिक टन, डीएपी 650.4  मीट्रिक टन तथा एनपीके 1428.2 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इनके अतिरिक्त जिले की सहकारी समितियों में भी कुल यूरिया 2927.656   मीट्रिक टन, डीएपी 2120.8  मीट्रिक टन तथा एनपीके 1644.8  मीट्रिक टन उपलब्ध है। जिले के थोक निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास यूरिया 597.15  मीट्रिक टन, डीएपी 97.3   मीट्रिक टन तथा एनपीके 60.2   मीट्रिक  टन उपलब्ध है। जिले के फुटकर निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास कुल यूरिया 2261.74  मीट्रिक टन, डीएपी 421.75 मीट्रिक  टन तथा एनपीके 702.9  मीट्रिक टन उपलब्ध है। एमपी एग्रो के पास यूरिया 133.56  मीट्रिक टन तथा डीएपी 104.35  मीट्रिक टन उपलब्ध है।

मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह जिले के सभी किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम की अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए रबी सीजन में कृषि कार्यो की योजना उपलब्ध सिंचाई जल, स्थानीय मौसम पूर्वानुमान तथा खेत की नमी के अनुसार बनाएं। किसान भाई कम पानी में अच्छी उपज देने वाली फसलें चना, मसूर, सरसों तथा अल्प अवधि वाली अन्य उपयुक्त फसलों और कम सिंचाई वाली गेहूॅ की किस्मों को प्राथमिकता दें। खेत की मिट्टी एवं नमी के अनुसार समय पर बुवाई करें। बुवाई से पहले बीज की गुणवत्ता, अंकुरण क्षमता एवं बीज उपचार एवं विशेष ध्यान दें। दलहनी फसलों के बीजों को हमेशा पहले कवकनाशी फिर कीटनाशी और अंत में जैविक कल्चर से उपचारित करना चाहिए। जहां भूमि और मौसम उपयुक्त हो वहां सरसों जैसी तिलहनी फसलों को फसल विविधीकरण के विकल्प के रूप में बोनी करना चाहिए। खेत में उपलब्ध फसल अवशेषों का उपयोग मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए उचित तरीके से करना चाहिए। मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए। नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश एवं अन्य पोषक तत्वों का प्रयोग अनुशंसित मात्रा में करें।  गेहूं फसल में एनपीके 120ः60ः40, चने में 20ः60ः20, मटर में 20ः60ः20 अलसी में 90ः30ः30 तथा सरसों फसल में 60ः30ः20 प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करना चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें