Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

सफलता की कहानी: अरहर की खेती और ‘झोब विधि’ से मूल्य संवर्धन कर आत्मनिर्भर बने रोहित शर्मा

लेखिका: डॉ. किरण ठाकुर (Ph.D. कीट विज्ञान), पद: वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, ब्लॉक :आगर-मालवा, जिला: आगर-मालवा, (मध्य प्रदेश)

17 नवंबर 2026, आगर-मालवा: सफलता की कहानी: अरहर की खेती और ‘झोब विधि’ से मूल्य संवर्धन कर आत्मनिर्भर बने रोहित शर्मा – मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के अंतर्गत विकासखंड आगर की ग्राम पंचायत सोनचिड़ी के ग्राम आखखेड़ी निवासी प्रगतिशील किसान रोहित शर्मा ने अरहर की वैज्ञानिक खेती और पारंपरिक प्रसंस्करण (Value Addition) को अपनाकर क्षेत्र के अन्य किसानों के सामने आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में पारंपरिक रूप से दाल तैयार कर न केवल अपनी आय को कई गुना बढ़ाया, बल्कि शुद्ध एवं पौष्टिक उत्पाद भी बाजार में उपलब्ध कराया है।

कृषि विभाग के सहयोग से उन्नत खेती

खरीफ मौसम वर्ष 2025-26 में किसान रोहित शर्मा को कृषि विभाग आगर द्वारा अनुदान पर अरहर की उन्नत ‘भीमा’ किस्म के बीज प्राप्त हुए थे। विभागीय अधिकारियों के तकनीकी मार्गदर्शन में उन्होंने 6 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से बीज का उपचार (जैविक ट्राइकोडर्मा द्वारा) कर बुवाई संपन्न की। फसल प्रबंधन में उन्होंने पूरी तरह रासायनिक दवाओं से परहेज करते हुए समय-समय पर जैविक खाद (गोबर खाद) और कीट व रोग नियंत्रण के लिए जैविक औषधियों (कीटनाशकों) का छिड़काव किया। इसका परिणाम यह रहा कि फसल पूरी तरह कीट एवं व्याधि मुक्त रही और पौधों में फलियों का भराव अत्यंत शानदार हुआ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पारंपरिक ‘झोब विधि’ से मूल्य संवर्धन (Value Addition)

लगभग 150 से 160 दिनों में अरहर की फसल पककर तैयार हुई, जिससे उन्हें प्रति एकड़ 10 क्विंटल अरहर के दानों का उत्पादन मिला। बाजार में सीधे अनाज बेचने के बजाय रोहित ने इसका मूल्य संवर्धन करने का निर्णय लिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने दानों को अच्छी तरह धूप में सुखाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की पारंपरिक ‘झोब विधि’ (देशी घट्टे द्वारा) से दाल तैयार की। आधुनिक मिलों की पॉलिश वाली दालों की तुलना में हाथ से तैयार की गई यह बिना पॉलिश वाली दाल पोषक तत्वों से भरपूर, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होती है। इस विधि से 100 किलोग्राम दानों पर लगभग 70 किलोग्राम शुद्ध दाल प्राप्त हुई (छिलका और टुकड़ी हटाने के बाद)। इस प्रकार 10 क्विंटल दानों से उन्हें 7 क्विंटल शुद्ध छिलकारहित दाल प्राप्त हुई।

विपणन और आर्थिक लाभ का विवरण

तैयार की गई इस शुद्ध जैविक दाल को उन्होंने ‘जैविक हाट आगर’ में 240 रुपये प्रति किलोग्राम के आकर्षक भाव पर बेचा, जिससे उन्हें कुल 1,68,000 रुपये की आय प्राप्त हुई।

एक एकड़ का वित्तीय विश्लेषण:

• खेती की लागत (जुताई, बुवाई, जैविक खाद, दवाएं, कटाई व थ्रेशिंग): ₹23,900

• मूल्य संवर्धन लागत (सफाई, गलाना, देशी घट्टे से दलाई व छंटाई): ₹12,200

• सम्पूर्ण कुल लागत: ₹36,100

• कुल प्राप्त आय (7 क्विंटल दाल बिक्री से): ₹1,68,000

• शुद्ध लाभ (प्रति एकड़): ₹1,31,900

रोहित शर्मा की यह सफलता दर्शाती है कि यदि किसान उन्नत किस्मों को अपनाने के साथ-साथ खुद अपने स्तर पर प्रसंस्करण (दाल बनाना) और सीधे विपणन पर ध्यान दें, तो खेती को बेहद लाभप्रद और आत्मनिर्भरता का जरिया बनाया जा सकता है

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture