Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर में अमानक गेहूं बीज पकड़ा गया, सिद्ध गुरु बीज भंडार के लॉट पर लगी रोक

03 जनवरी 2026, ग्वालियर: ग्वालियर में अमानक गेहूं बीज पकड़ा गया, सिद्ध गुरु बीज भंडार के लॉट पर लगी रोक – ग्वालियर जिले के किसानों को मानक एवं गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध हो सके, इसके लिए विभिन्न बीज की दुकानों से सैंपल लेकर जांच की जा रही है। इस कड़ी में आईसीआईसीआई बैंक के पास भितरवार रोड डबरा स्थित सिद्ध गुरू खाद बीज भण्डार से गेहूं स्टार 325 टीएल बीज के नमूने जांच के लिए भेजे थे।

जांच में गेंहू के बीच के नमूने अमानक पाए जाने पर सह उप संचालक ने सिद्ध गुरू बीज भण्डार के अमानक पाए गए बीज के लॉट के भण्डारण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगा दी है।

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर 2 दिसंबर 2025 को गेंहू के बीज किस्म स्टार 325 टीएल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था, जांच में नमूने अमानक पाए गए। इसके चलते इस बीज के भण्डारण एवं विक्रय से संबंधित नियंत्रण आदेश व नियमों के तहत उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री रणवीर सिंह जाटव द्वारा अमानक बीज के विक्रय, क्रय , परिवहन भण्डारण पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें