राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी उपार्जन 2026-27 के लिए उपखंड स्तरीय समिति गठित, किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण  

20 फरवरी 2026, भोपाल: रबी उपार्जन 2026-27 के लिए उपखंड स्तरीय समिति गठित, किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण  – मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की समस्त प्रक्रिया पंजीयन, पर्यवेक्षण, स्कंध की गुणवत्ता नीति के अंतर्गत आने वाली कठिनाइयों के निराकरण हेतु कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के आदेशानुसार उप खण्ड स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है।

 इस समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष होंगे तथा अनुविभागीय अधिकारी कृषि, सहकारिता विस्तार अधिकारी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, गोदाम प्रभारी मप्र वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन रायसेन, गोदाम प्रभारी मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड रायसेन तथा सचिव कृषि उपज मण्डी को सदस्य बनाया गया है। साथ ही सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। यह समिति रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 में उपखण्ड स्तर पर रबी उपार्जन संबंधी समस्त विवादों का अंतिम निराकरण करेगी तथा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की निगरानी भी करेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements