Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हो विद्यार्थी : राज्यपाल सुश्री उइके

23 जनवरी 2023,  रायपुर । छत्तीसगढ़ में पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हो विद्यार्थी : राज्यपाल सुश्री उइके -कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव तथा महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह चैरिटेबल ट्रस्ट छत्तीसगढ़ के कई उद्यमियों एवं समाजसेवियों द्वारा पोषित है, जो इन सभी का शिक्षा के प्रति लगाव एवं समर्पण का प्रतिफल है। इसी सोच के परिणाम में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज विद्यार्थियों में बेहतर शिक्षा के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। राज्यपाल ने ट्रस्ट के समस्त सदस्यों को शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु उनकी भूमिका के लिये सराहना की। 

राज्यपाल ने कहा कि महाविद्यालय में प्रारंभ से ही बच्चों के नैतिक, चारित्रिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक विकास के उद्देश्य को पूरा करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं स्काउट गाइड से जुड़ी रही है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

राज्यपाल ने वार्षिक उत्सव के आयोजन से विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को मंच मिलने की बात कही और अपने छात्र जीवन में वार्षिक उत्सवों में सक्रियता के साथ भाग लेने और अपने नाट्य मंचन से जुड़े रोचक तथ्य साझा किये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: धान का कटोरा 4 सालों में बना ‘धान की कोठी’- मुख्यमंत्री श्री बघेल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें