Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्टॉक सीमा निर्धारित, अलीराजपुर एवं जोबट मंडी के पृथक दल बनाए – कलेक्टर डॉ बेडेकर

12 अगस्त 2024, अलीराजपुर: स्टॉक सीमा निर्धारित, अलीराजपुर एवं जोबट मंडी के पृथक दल बनाए – कलेक्टर डॉ बेडेकर – कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में गेहूं व्यापारियों की  बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा में किया गया । इस दौरान डिप्टी  कलेक्टर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री जीपी अग्रवाल ने समस्त उपस्थित व्यापारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 मार्च 2025 तक की अवधि के लिए श्रेणीवार स्टॉक सीमा निर्धारित की गई । जिसमें  व्यापारी- थोक विक्रेता 3000 टन , रिटेलर रिटेल आउटलेट 10 टन , बिग चेन रिटेलर प्रत्येक आउटलेट 10 टन और उसके सभी डिपुओं पर 3000 टन स्टॉक सीमा निर्धारित की गई है। सभी थोक एवं रिटेल  गेहूं  विक्रेताओं को व्हीट स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर माह के प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की  घोषणा करना  अनिवार्य होगा ।

कलेक्टर डॉ बेडेकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए अलीराजपुर एवं जोबट मंडी के लिए पृथक पृथक दल बनाए गए है जो पंजीकृत व्यापारियों के स्टॉक का वेरिफिकेशन भी करेंगे । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने बताया कि समस्त व्यापरी गण निर्धारित स्टॉक सीमा का पालन करे , आदेश के उल्लंघन पर जांच दल द्वारा तय  सीमा से अधिक स्टॉक की जब्ती की जाएगी एवं अर्थ दण्ड पर अध्यारोपित किया जाएगा । बैठक में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रामा अवस्या सहित जिले के अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com