Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्व. श्री कालूखेड़ा की प्रतिमा का अनावरण

12 सितम्बर 2022, जावरा । स्व. श्री  कालूखेड़ा की प्रतिमा का अनावरण –  स्व.श्री महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा संस्थापक कृषि विज्ञान केन्द्र की पांचवी पुण्यतिथि केअवसर पर केवीके प्रशासनिक भवन में मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया, प्रभारीमंत्री – जिला रतलाम, श्री भारत दास बैरागी, राज्यमंत्री – म.प्र. डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, विधायक – जावरा एवं श्री दिलीप मकवाना, विधायक – रतलाम (ग्रामीण), श्री राजेन्द्र सिंह लूनेरा, सदस्य – जियोस, द्वारा उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया ।

इस अवसर पर अतिथियों ने स्व . महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकेद्वारा किये गए कार्यो की सराहना के साथ ही उन्होंने बताया कि म.प्र. को दुग्ध उत्पादन में विशेषपहचान दिलाने में इनका अविस्मरणीय योगदान रहा । राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री भारत दास बैरागीद्वारा कालूखेड़ा जी को स्मरण करते हुए बताया कि इनके द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिएप्रशंसनीय कार्य किया, साथ ही पाराशर खेती के बारे में जागरूक करने के लिए केवीके को आगेआने के लिए कहा। इस मौके पर विशेष अतिथि डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कालूखेड़ा जी के योगदानको याद करते हुए कहा कि रतलाम जिले के कृषको की समस्याओं के समाधान हेतु केवीके कोग्रामीण क्षेत्र में स्थापना की। श्री दिलीप मकवाना जी ने केवीके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के कृषको कीसमस्याओं के निदान हेतु उन्नत कृषि तकनीक के हस्तांतरण में केवीके की भूमिका अहम रही है।

शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा द्वारा सदस्यों को कृषि विज्ञान केन्द्र कीकार्यप्रणाली से अवगत कराया ।  केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:गेहूँ की नयी किस्म वी.एल. 2041, बिस्कुट बनाने के लिए अत्यधिक उपयुक्त

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें