Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक एवं कृषक समूह पुरस्कार के लिए आवेदन करें

27 जुलाई 2022, ग्वालियर । कृषक एवं कृषक समूह पुरस्कार के लिए आवेदन करें – ‘आत्मा’ परियोजना के तहत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में जिला व विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक तथा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार दिए जायेंगे। इसके लिये मेला रोड पर स्थित परियोजना संचालक ‘आत्मा’ के कार्यालय में 31 अगस्त तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

परियोजना संचालक आत्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के तहत 10 हजार रूपए, सर्वोत्तम कृषक समूह के पुरस्कार के तहत 20 हजार रूपए और जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के तहत 25 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिये परियोजना संचालक आत्मा जिला ग्वालियर के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है ।

महत्वपूर्ण खबर: सात जिलों में भारी वर्षा की संभावना

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile