Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: सिंचाई परियोजनाओं से जांजगीर-चांपा के किसान हुए खुशहाल, 20% तक बढ़ा रकबा

04 नवंबर 2025, रायपुर: छत्तीसगढ़: सिंचाई परियोजनाओं से जांजगीर-चांपा के किसान हुए खुशहाल, 20% तक बढ़ा रकबा – छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी फैसलों से प्रदेश के किसान खुशहाल है। सरकार की इन नीतियों से, सिंचाई क्षमता, रकबा सहित किसानों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही हैं। इसी कड़ी में जांजगीर चांपा जिले में,  रजत जयंती वर्ष में   सिंचाई के क्षेत्र में नई ऊँचाईयाँ हासिल की हैं। पिछले 25 वर्षों में जिले की कुल सिंचित रकबा में 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2000 में जिले का सिंचित रकबा 115868 हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 140366 हेक्टेयर तक पहुँच गया है।

नहरों से सिंचाई प्रतिशत की बात करे तो यह वर्ष 2000 में जिला-जांजगीर-चाम्पा (नवीन सक्ती जिले सहित) 62 प्रतिशत थी, जो अब बढ़ 86 प्रतिशत हो गई है। यह वृद्धि जिले में कृषि व्यवस्था और जल संसाधन प्रबंधन में आए सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाती है। रबी फसलों के सिंचाई रकबे में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। वर्ष 2001 में जहां मात्र 145 हेक्टेयर में रबी फसलों को सिंचाई सुविधा प्राप्त थी, वहीं अब यह क्षेत्र बढ़कर वर्ष 2024-25 में 57862 हेक्टेयर पहुंच गया है।

जिले के अनुसार वर्ष 2000 में जिले में 39 लघु सिंचाई परियोजनाएं (जलाशय) संचालित थी। वर्तमान में 2025 में यह संख्या 85 लघु परियोजनाओं (जलाशय, एनीकट, स्टापडेम) तक है। उक्त 85 परियोजनाओं में से अविभाजित जांजगीर-चाम्पा जिले की 18 लघु परियोजनाएं नवगठित सक्ती जिला एवं 01 लघु परियोजना को कोरबा जिले को हस्तांतरित की गई है तथा जिले में 03 बैराज (कुदरी बैराज, शिवरीनारायण बैराज एवं बसंतपुर बैराज) निर्मित है। वर्ष 2000 में जिला-जांजगीर-चाम्पा (नवीन सक्ती जिले सहित) 3 लाख 26 हजार 188 कृषक सिंचाई परियोजनाएं से लाभान्वित हो रहे थे, जबकि अब जिला-जांजगीर-चाम्पा जिला में (नवीन सक्ती जिले के अतिरिक्त) 1 लाख 87 हजार 740 कृषक लाभान्वित है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिले की जीवनदायिनी कहे जाने वाली हसदेव नदी पर बने हसदेव बांगो बांध से जिले में कृषकों को खरीफ एवं रबी में सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। कृषकों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ लोगों के जीवन-यापन में सुधार हुआ है जो कि किसानों की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture