Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एफपीओ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला 15 दिसम्बर को

  • (विशेष प्रतिनिधि)

13 दिसम्बर 2022, भोपाल । एफपीओ पर राज्यस्तरीय कार्यशाला 15 दिसम्बर को – म.प्र. कृषि विभाग द्वारा भारत सरकार की 10 हजार एफपीओ का गठन एवं संवर्धन योजना के तहत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन, उनकी समस्याएं और चुनौतियों का निराकरण को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह एक दिवसीय कार्यशाला राज्य स्तरीय कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान (सिएट) भोपाल में 15 दिसम्बर 2022 को होगी।

जानकारी के मुताबिक एफपीओ संबंधी इस कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर प्रमुख सचिव कृषि, संचालक कृषि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, किसान उत्पादक संगठन उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में लगभग 4 तकनीकी सत्र होने की संभावना है, जिसमें प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे एफपीओ को एकाउंटेंसी, बिजनिस प्लान, मूल्य संवर्धन, मार्केट लिंकेज, ब्रांडिंग एवं क्षमता विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा तथा एफपीओ शक्ति पोर्टल लांच किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: एमपी फार्मगेट एप से किसानों को उपज बेचना हुआ आसान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें