Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी में राज्यस्तरीय ट्रेड फेयर 16 दिसम्बर से

8 दिसम्बर 2022, भोपाल । कटनी में राज्यस्तरीय ट्रेड फेयर 16 दिसम्बर से – एमएसएमई विभाग और लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में 16 से 18 दिसंबर तक कटनी में राज्य स्तरीय ट्रेड फेयर होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री परिषद के मंत्रीगण भी इस औद्योगिक मेला में शामिल होंगे।

उद्योग आयुक्त एवं एमएसएमई विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि ने वर्चुअल बैठक में औद्योगिक मेला के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के महामंत्री श्री अरूण सोनी भी उपस्थित थे। श्री नरहरि ने बताया कि औद्योगिक मेला ग्लोबल इंवेस्टर समिट के पूर्व की गतिविधि के रूप में किया जा रहा है, जिसमें सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम, स्टार्ट अप्स, ग्रामीण औद्योगिक गतिविधियों सहित एक जिला-एक उत्पाद की झलक दिखेगी।

बताया गया कि इस मेला में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन, पर्यटन, खनिज विकास निगम, वन विकास निगम, औद्योगिक प्रोत्साहन और निवेश, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग की सहभागिता रहेगी। एमएसएमई विभाग इस आयोजन के लिए नोडल विभाग के रूप में काम करेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक सब्सिडी 2.5 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें