Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में  एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड पर राज्य स्तरीय सेमिनार 29 सितंबर को

kamal-patelji

28 सितम्बर 2022, इंदौर । इंदौर में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड पर राज्य स्तरीय सेमिनार 29 सितंबर को – कृषि अवसंरचना निधि (एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड) के विषय को लेकर इंदौर में एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय सेमिनार 29 सितम्बर को आयोजित किया गया है। यह सेमीनार मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा होटल सयाजी में आयोजित किया जा रहा है। यह सेमीनार सुबह साढ़े 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस सेमीनार में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।

कार्यक्रम में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा तथा कलेक्टर श्री मनीष सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसी तरह कृषि महाविद्यालय के डीन श्री शरद चौधरी, नोडल अधिकारी एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड तथा मैनेजिंग डायरेक्टर मण्डी बोर्ड श्रीमती जी.वी. रश्मि, एडिशनल डायरेक्टर मण्डी बोर्ड श्री डी.के. नागेन्द्र एवं उप संचालक, कृषि अवसंरचना निधि,भोपाल सुश्री पूजा सिंह  विशेष रूप से शामिल होंगे। यह कार्यशाला दो सत्रों में दिनभर चलेगी। पहला उद्घाटन सत्र होगा। दूसरा सत्र सुबह 11:15 बजे प्रारंभ होगा जो तकनीकी सत्र रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन की तीन नई किस्मों को मध्य प्रदेश में मंजूरी मिली

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें