राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में स्टार एग्रोटेक की डिस्ट्रीब्यूटर कॉन्फ्रेंस संपन्न

25 मई 2024, इंदौर: इंदौर में स्टार एग्रोटेक की डिस्ट्रीब्यूटर कॉन्फ्रेंस संपन्न – गत दिनों जीपीआर  ग्रुप से सम्बद्ध प्रसिद्ध बीज कम्पनी स्टार एग्रोटेक प्रा .लि., हैदराबाद द्वारा इंदौर में मप्र , राजस्थान और गुजरात की संयुक्त डिस्ट्रीब्यूटर कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई , जिसमें कंपनी के सीनियर एग्रोनॉमिस्ट श्री केपी तिवारी, बिजनेस हेड अंजू सेन ,जोनल सेल्स मैनेजर श्री अमरेंद्र तिवारी सहित 150 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर मौजूद थे। इस आयोजन में मुख्य रूप से मक्का ,बाजरा , धान बीजों पर चर्चा कर विभिन्न किस्मों की जानकारी दी गई।

श्री केपी तिवारी ने खरीफ में 110 -115  दिन में पकने वाली किस्म स्टार तूफान /क्रांति सुपर के अलावा  हाइब्रिड मक्का ,सफ़ेद मक्का , हाइब्रिड बाजरा , सरसों, सूरजमुखी किस्मों की विस्तार से जानकारी दी जिनमें 1741 ,स्टार स्वर्ण,स्टार  202 ,स्टार एक्स -6  ,स्टार विराट ,स्टार गगन गोल्ड शामिल थी। इसी तरह रबी के लिए मक्का की किस्मों स्टार एक्स -5 ,स्टार एक्स -55 ,अमर -981 ,स्टार -9 , स्वीट कॉर्न की स्टार स्वीटी किस्मों की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और इन्हें अच्छे उत्पादन के लिए उपयुक्त बताया। इसके अलावा धान की किस्मों काशीनाथ बासमती ,बीपीटी 5204 , स्टार 111, महाराजा -7029, आरएनआर-15048 , स्टार गोल्ड ,खुशबू, चम्पा , प्रसन्न आदि किस्मों की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि देश से 5.6 बिलियन डॉलर का बासमती एक्सपोर्ट किया जाता है।  

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement