Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पॉली हाउस ने बदलीकृषक राकेश पाटीदार की जिंदगी

09 अक्टूबर 2024, खरगोन: पॉली हाउस ने बदलीकृषक राकेश पाटीदार की जिंदगी – भारतीय किसान हमेशा से ही पारम्परिक तरीके से खेती करते रहे हैं। लेकिन वर्तमान समय के युवा आधुनिक तकनीक को अपनाकर खेती कर रहे हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने की ओर अग्रसर हैं। ऐसा ही कुछ युवा कृषक श्री राकेश पाटीदार ने कर दिखाया है। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर श्री राकेश ने पॉली हाउस बनाया है और उससे प्रतिवर्ष 14 लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित कर  कर रहे हैं । राकेश अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।  

कसरावद विकासखंड के ग्राम सावदा के कृषक श्री राकेश भगवान पाटीदार ने उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का लाभ लेकर अपने खेत में मिर्च व टमाटर की खेती के लिए पॉलीहाउस बनाया है। इस पॉली हाउस में मिर्च व टमाटर के रोप तैयार कर स्थानीय कृषकों को विक्रय कर प्रतिवर्ष 14 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा रहे है।  

कृषक राकेश पाटीदार पूर्व में परम्परागत कपास की खेती करते थे। जिसमें अधिक मेहनत करनी  पड़ती थी और कोई लाभ नहीं मिलता था। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से पॉली हाउस योजना की जानकारी मिलने पर राकेश ने इस योजना का लाभ लेने का मन बना लिया। उसने अपने खेत में 04 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल का पॉली हाउस लगवाया है। इसके लिए उसे 16 लाख 88 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है।      

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राकेश पॉली हाउस में मिर्च व टमाटर के रोप तैयार कर स्थानीय कृषकों को विक्रय कर रहे हैं  । जिसमें प्रतिवर्ष लगभग 20 लाख रोप तैयार करने में 08 लाख रुपये की लागत आती है। रोप विक्रय से लगभग 22 लाख आय हुई है। इस प्रकार राकेश को पॉली हाउस को  एक  साल में 14 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। राकेश बताते हैं कि  कपास की खेती में उसे इतना लाभ नहीं मिल पाता था। पॉली हाउस लगने से अच्छी खासी आय हो जाती है और इससे उसका जीवन बदलने लगा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com