राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन बीज अब 5100 रु. क्विं. मिलेगा

(विशेष प्रतिनिधि)
भोपाल। राज्य शासन ने गत दिनों कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बीज दर निर्धारण समिति की बैठक में खरीफ वर्ष 2017 के लिये प्रमाणित बीजों की उपार्जन विक्रय एवं अनुदान दरें तय कर दी है। इस वर्ष बैठक में निर्णय लिया गया कि कुछ फसलों में 15 वर्ष से अधिक की किस्मों पर तथा कुछ फसलों में 10 वर्ष से अधिक की किस्मों पर अनुदान नहीं दिया जाएगा। इस वर्ष सोयाबीन बीज की दर में कमी की गई है।
इस वर्ष किसानों को सभी किस्मों का सोयाबीन बीज 5100 रु. क्विंटल मिलेगा जबकि गत वर्ष इसकी कीमत 5900 रु. प्रति क्विंटल तय थी। इसी प्रकार धान की सुगंधित सभी किस्में 4200 रु. क्विंटल, धान की मोटी सभी किस्में 3060 रु.  क्विंटल, एवं धान की पतली सभी किस्में 3300 रु. प्रति क्विंटल किसानों को उपलब्ध होगी। जबकि गत वर्ष धान की सुगंधित किस्में 3300 रु., मोटी किस्में 2950 रु. एवं पतली किस्में 3100 रु. प्रति क्विंटल किसानों को मिली थी।
जानकारी के मुताबिक इस वर्ष किसानों के लिये सोयाबीन बीज की उपार्जन दर 3700 रु. प्रति क्विंटल तथा धान की सुगंधित किस्मों की उपार्जन दर 2900 रु. मोटी किस्म 1750 रु. एवं पतली किस्मों की उपार्जन दर 1950 रु. प्रति क्विंटल तय की गई है। इसी प्रकार बैठक में निर्णय लिया गया कि सोयाबीन बीज की 15 वर्ष तक की किस्मों पर 1000 रु. प्रति क्विंटल एवं धान बीजों की 10 वर्ष तक की किस्मों पर 500 रु. प्रति क्विंटल अनुदान दिया जाएगा जो कृषकों के खातों में डीबीटी प्रक्रिया से सीधे जमा होगा।

किन फसल बीजों पर अनुदान हैं

15 वर्ष की अवधि वाले

  • सोयाबीन
  • रामतिल
  • तिल
  • अरहर
  • उड़द
  • मूंग
  • मूंगफली
10 वर्ष की अवधि वाले

  • धान
  • मक्का
  • ज्वार
  • कोदो
  • कुटकी
10 और 15 वर्ष से अधिक पर अनुदान नहीं
उपरोक्त फसलों के इससे अधिक समयावधि वाली किस्मों पर किसानों को अनुदान नहीं मिलेगा, परन्तु उपार्जन एवं विक्रय दरें समान रखी गई हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगद बीज की मात्रा का इंद्राज कृषक की बही या ऋण पुस्तिका में करना अनिवार्य होगा। संस्थाओं के पास उपलब्ध प्रमाणित बीज का वितरण अधिकतम 30 प्रतिशत संस्थाएं नगद में विक्रय कर सकेंगी। अनुदान की राशि उपसंचालक द्वारा डीबीटी प्रक्रिया के तहत सीधे किसानों के खाते में जमा की जाएगी। फसल किस्मों पर अनुदान नेशनल मिशन ऑन आईल सीड एंड पॉम (एनएमओओपी) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाय) एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) योजना द्वारा दिया जाएगा।

फसल    कृषकों के  लिए उपार्जन दरें (बोनस सहित) संस्था की सकल विक्रय दर तथा कृषकों को  प्राप्त होने वाले बीज की अंतिम दरबीज वितरण अनुदान की दर जो सीधे कृषकों  के खाते में जमा की जायेगी
15 वर्ष की अवधि
सोयाबीन370051001000
मूंग700088002500
उड़द750094002500
अरहर600079002500
मूंगफली (छिलका युक्त)600075002500
तिल8000105002500
रामतिल650086002500
10 वर्ष की अवधि
धान (सुगंधित)29004200500
धान (मोटी) (सुगंधित किस्मों को  छोड़कर)17003060500
धान (पतली) (सुगिंधित किस्मों को छोड़कर)19503300500
मक्का180032501500
ज्वार180036001500
कोदो250042501500
कुटकी250042501500

बीज व्यापार – सील की ढील क्यों ?