Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राज्य में 31 लाख 38 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई

1 अगस्त 2022, रायपुर । राज्य में 31 लाख 38 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई – राज्य में खरीफ फसलों की 31 लाख 37 हजार 860 हेक्टेयर बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 65 प्रतिशत है। अब तक खरीफ फसलों के तहत सर्वाधिक 21 लाख 64 हजार 710 हेक्टेयर में धान की बोता बोनी हुई है, जबकि 44 हजार 530 हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। इसके अलावा मोटे अनाज की 2 लाख 16 हजार 890 हेक्टेयर में, दलहन की 1 लाख 40 हजार 580 हेक्टेयर में, तिलहन की 82 हजार 930 हेक्टेयर में तथा सब्जी एवं अन्य फसलों की 87 हजार 450 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में धान की 2 लाख 61 हजार हेक्टेयर में, मक्का की 1 लाख 66 हजार 20 हेक्टेयर में, कोदो-कुटकी की 49 हजार 730 हेक्टेयर में, रागी की 1140 हेक्टेयर में इस प्रकार अनाज की कुल बोनी 28 लाख 26 हजार 900 हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 74 प्रतिशत है। राज्य में दलहन फसलों की कुल बोनी एक लाख 40 हजार 580 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें अरहर 85 हजार 720, मूंग 8160 हेक्टेयर में, उड़द 46 हजार 350 हेक्टेयर में तथा कुल्थी की 350 हेक्टेयर में बुआई शामिल है। तिलहन फसलों की बोनी 82 हजार 930 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें मुंगफली 38 हजार 310 हेक्टेयर में, तिल 8210 हेक्टेयर, सोयाबीन 36 हजार 410 शामिल है। साग-सब्जी और अन्य फसलों की बुआई 87 हजार 485 हेक्टेयर में पूरी कर ली   गई है।

राज्य में चालू खरीफ सीजन में 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की प्रचलित किस्मों के स्थान पर सुगंधित धान, जिंक धान, जैविक धान, मक्का, कोदो-कुटकी, दलहन और तिहलन की फसलों के साथ-साथ गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के विशेष कार्यक्रम संचालित है। एक लाख 88 हजार 356 हेक्टेयर में प्रचलित धान के बदले अन्य फसलों के खेती के लिए 3 लाख 54 हजार 868 किसानों ने सहमति दी है। अब तक 38 हजार 442 किसानों द्वारा 25 हजार 549 हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना एवं अन्य उद्यानिकी फसलों की बुआई भी पूरी कर ली गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:मध्य प्रदेश के लिए सोयाबीन की अनुशंसित उन्नत किस्में

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें