Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती द्वारा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न

05 मार्च 2025, उज्जैन: प्राकृतिक खेती द्वारा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न – केन्द्र द्वारा आत्मा परियोजना के माध्यम से डॉ. ए.के.दीक्षित, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्शन में गत दिनों एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

संस्था प्रमुख डॉ. ए.के.दीक्षित द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें कृषि तकनीकी पहलू पर चर्चा की गई । श्री अमर दीक्षित बी.टीम आत्मा इंदौर द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया गया। केन्द्र के डॉ. एस.के. कौशिक, वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा वर्तमान कृषि में फसल विविधीकरण का तकनीकी महत्व पर जानकारी साझा की गई। डॉ. रेखा तिवारी वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु कृषि व्यवसाय विषय पर तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। डॉ. मोनी सिंह वरिष्ठ मुख्य तकनीकी अधिकारी द्वारा प्रसंस्करण एवं मूल्य सवर्धन विषय पर तकनीकी जानकारी किसानों को प्रदान की गई।

श्री डी.के. सूर्यवंशी  वैज्ञानिक पौध संरक्षण द्वारा मशरूम उत्पादन तकनीक व्यवसाय के रूप में कैसे अपनाएं विषय पर जानकारी प्रदान की गई। श्री एच. आर जाटव वैज्ञानिक कृषि प्रसार द्वारा कृषक उत्पादक संगठन का विपणन में योगदान के बारे में बताया गया साथ ही प्रक्षेत्र भ्रमण के माध्यम से किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में इंदौर जिले के कुल 42 कृषकों द्वारा भागीदारी कर वैज्ञानिकों से तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी डॉ. सविता कुमारी द्वारा किया गया। जिसमें उनके द्वारा  किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक खेती का महत्व विषय पर तकनीकी जानकारी किसानों को प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का का विशेष योगदान रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com