बालाघाट जिले में अब तक 145 किसानों ने कराया गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन
24 फरवरी 2026, बालाघाट: बालाघाट जिले में अब तक 145 किसानों ने कराया गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन – किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने एवं उन्हें बिचौलिये एवं दलालों के शोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की व्यवस्था की गई है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 07 फरवरी से प्रारंभ कर दिया गया है, यह पंजीयन प्रक्रिया 07 मार्च 2026 तक चलेगी। 21 फरवरी तक जिले के 145 किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री के लिए अपना पंजीयन करा लिया है।
कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने किसानों के पंजीयन के लिए 23 केंद्र निर्धारित कर दिये है। इसके साथ ही ऑनलाइन कियोस्क , कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे में किसानों के पंजीयन का शुल्क 50 रुपए निर्धारित किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो गत वर्ष से 160 रुपये अधिक है।रबी विपणन सीजन 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 21 फरवरी तक जिले के 145 किसानों का पंजीयन किया गया है। इसमें बिरसा तहसील के 49, वारासिवनी के 16, बैहर के 15, परसवाडा के 24, लालबर्रा के 17, कटंगी के 10, खैरलांजी के 09 तथा लांजी के 03 एवं तिरोडी तहसील के 02 किसान शामिल हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

