राज्य कृषि समाचार (State News)

जीरापुर के श्रीलाल की प्राकृतिक खेती से बदली ज़िंदगी की दिशा

03 फरवरी 2026, राजगढ़जीरापुर के श्रीलाल की प्राकृतिक खेती से बदली ज़िंदगी की दिशा – किसान श्रीलाल चौहानकहते हैं अगर नीयत साफ़ हो और तरीका सहीहो, तो ज़मीन भी सोना उगलती है। जीरापुर विकासखंड के ग्राम गोघटपुर के कृषक श्रीलाल चौहान पिता श्री दरियावसिंह ने यह बात सच कर दिखाई।वर्ष 2020 में श्री चौहान ने महज़ 1 एकड़ भूमि पर पारंपरिक रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती का रास्ता चुना। गेहूं, चना और सब्जियों की खेती पूरी तरह प्राकृतिक तरीकों से की गई। परिणाम चौंकाने वाले रहे खर्च घटा,  फसल की गुणवत्ता बढ़ी और उत्पाद प्रीमियम दामों पर बिके।

इस बदलाव ने उनकी ज़िंदगी की दिशा ही बदल दी। आज श्री चौहान की सालाना आय पहले से लगभग 30 प्रतिशत अधिक हो चुकी है। उनका खेत अब सिर्फ खेत नहीं रहा, बल्कि क्षेत्र के किसानों के लिए एक “जीवंत प्रशिक्षण स्थल” बन गया है। आसपास के किसान उनके खेत पर आकर प्राकृतिक खेती को नज़दीक से देख रहे हैं और उससे प्रेरणा लेकर इसे अपना रहे हैं। श्रीलाल चौहान की यह कहानी साबित करती है कि प्राकृतिक खेती सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, किसान की आर्थिक मजबूती के लिए भी वरदान है। यह सफलता जिले के किसानों के लिए एक प्रेरक संदेश है। जब किसान प्रकृति के साथ चलता है, तो प्रकृति भी किसान का साथ देती है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement