Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ

2 मार्च 2023, रायपुर ।  श्री हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ – श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली।  इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन उपस्थित रहीं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल श्री हरिचंदन को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दीं।

समारोह में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने श्री विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विद्यार्थियोँ के लिए राजस्थान-कोटा में बनाएगी छात्रावास