Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी की शिक्षा जाटव बनीं सफल किसान, उन्नत खेती अपनाकर एक फसल चक्र में कमाए 2 लाख रुपये से अधिक

21 नवंबर 2026, नई दिल्ली: शिवपुरी की शिक्षा जाटव बनीं सफल किसान, उन्नत खेती अपनाकर एक फसल चक्र में कमाए 2 लाख रुपये से अधिक – मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की शिक्षा जाटव को गौतमी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़ने तथा कृषि विभाग के मार्गदर्शन से सहयोग मिला। उन्होंने कृषि विभाग के माध्यम से उन्नत खेती का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिससे उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल प्रबंधन की व्यावहारिक समझ विकसित हुई। साथ ही, एफपीओ के माध्यम से उन्हें समय पर उन्नत किस्म के बीज, खाद और आवश्यक दवाइयाँ आसानी से उपलब्ध होने लगीं।

जिले की बदरवास तहसील के ग्राम चंदोरिया निवासी शिक्षा जाटव पिछले 5 वर्षों से गौतमी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) से जुड़ी हुई हैं और क्षेत्र में एक सक्रिय कृषि सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। पारंपरिक खेती के तरीकों में सुधार लाने और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए उन्होंने आगे बढ़कर नई तकनीकों को अपनाने का कदम उठाया, जिससे उन्हें खेती की बारीकियों और प्रबंधन को समझने का अवसर मिला।

एक फसल चक्र में कमाए 2 लाख रुपये से अधिक

प्राप्त प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों के सही उपयोग से शिक्षा जाटव की खेती की पद्धति में सकारात्मक बदलाव आया। समय पर उन्नत बीज, खाद और दवाइयों के उपयोग तथा आधुनिक तकनीकों से उनकी फसल की गुणवत्ता और पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इसके परिणामस्वरूप वर्तमान में उनकी आय एक ही फसल चक्र में 2 लाख रुपये से अधिक हो गई है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। शिक्षा आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह से भी जुड़ी हैं। समूह से जुड़ने के बाद धीरे धीरे जागरूकता बड़ी और आज कृषि के क्षेत्र में भी शिक्षा जाटव ने कदम मजबूत किए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

शिक्षा जाटव स्वयं उन्नत खेती से लाभान्वित होने के साथ-साथ क्षेत्र में कृषि सखी के रूप में सक्रिय सेवाएं दे रही हैं। एफपीओ से जुड़ाव और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उन्होंने अन्य किसानों के सामने एक व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपनी इस सफलता पर शिक्षा जाटव ने कहा कि एफपीओ से जुड़ने और कृषि विभाग से उन्नत खेती का प्रशिक्षण लेने से उनकी खेती की तस्वीर बदल गई है और आय 2 लाख रुपये से अधिक हो गई है; इस सहयोग और प्रोत्साहन के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture