सीहोर: प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने की तैयारी तेज, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
21 नवंबर 2026, सीहोर: सीहोर: प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने की तैयारी तेज, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना के सफल क्रियान्वयन और किसानों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सर्जना यादव की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के विस्तार, कमांड क्षेत्र और किसानों को लाभ पहुंचाने से जुड़ी जानकारी पर चर्चा की गई।
बैठक में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री और आईबीपीएस कालिसिंध परियोजना फेस-1 के एसडीओ ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार ग्रामवार, तहसीलवार और विकासखंडवार परियोजना के विस्तार के साथ कमांड क्षेत्र एवं चक एरिया की जानकारी प्रस्तुत की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित विभागों को कमांड क्षेत्र में आने वाले किसानों की सूची, खसरा और रकबे से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। बैठक में विभागीय पोर्टल MPFSTS पर आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। सीईओ ने अधिकारियों को जिले को आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री एस.के. त्रिके, एसडीओ अनिल खराड़ी, कृषि उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. आई.एस. नरुका, आईटीसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नागेंद्र मिश्रा, महेंद्र शर्मा, जल संसाधन विभाग के सहायक संचालक उद्यानिकी जगदीश मुजाल्दा सहित विक्रेता, डीलर, प्रगतिशील किसान और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


