शहडोल: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर, बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
23 नवंबर 2026, शहडोल: शहडोल: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर, बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी – मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आगामी कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना को देखते हुए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों के लिए आवश्यक सावधानी एवं बचाव संबंधी सलाह दी गई है। मौसम में संभावित बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण बताया गया है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक सावधानियां अपनाकर असामयिक वर्षा से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाएं।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया है कि जिन किसानों की फसल कट चुकी है, वे उसे तिरपाल से ढककर अथवा शेड में सुरक्षित रखें, ताकि बारिश से उपज को नुकसान न हो। कटाई के उपरांत फसलों की गहाई का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लें।
विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि परिपक्व अवस्था में खड़ी फसल की कटाई वर्तमान में न करें। वहीं, खड़ी फसल वाले खेतों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर तत्काल पानी की निकासी की व्यवस्था करें। कृषि विभाग ने किसानों से जारी सलाह का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि इन आवश्यक उपायों को अपनाकर असामयिक वर्षा से फसलों को होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


