Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मोरदड़कला में प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित

09 अगस्त 2022, बुरहानपुर: मोरदड़कला में प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ग्राम मोरदड़कला में प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान के तहत गत दिनों संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे,ई-गिरदावरी और बलराम तालाब योजना की जानकारी दी गई।

संगोष्ठी में सहायक संचालक कृषि श्री जितेंद्रसिंह रावत द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती के फायदे तथा बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, निमास्त्र, अग्निअस्त्र एवं सप्तधान्यांकुर बनाने की विधि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई । इसके अलावा उन्होंने कृषकों को एमपी किसान एप का उपयोग कर ई-गिरदावरी के माध्यम से खसरे में फसल की जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया तथा खेत में पानी सहेजने के लिए खेत तालाब निर्माण हेतु बलराम तालाब योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा श्री जितेंद्र पटेल सहित ग्राम के कृषकगण उपस्थित थे ।

महत्वपूर्ण खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile