राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में सेमिनार एवं पुष्प प्रदर्शनी 14 एवं 15 फरवरी को

14 फरवरी 2026, इंदौर: इंदौर में सेमिनार एवं पुष्प प्रदर्शनी 14 एवं 15 फरवरी को – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग इन्दौर द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिला स्तरीय दो दिवसीय सेमिनार एवं जिला स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 14 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह आयोजन 14 एवं 15 फरवरी को प्रातः 10 बजे से ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआँ इंदौर में किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए उप संचालक उद्यान ने बताया कि इस दो दिवसीय सेमिनार एवं प्रदर्शनी में वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विषय-विशेषज्ञों द्वारा उद्यानिकी फसलों में उन्नत पुष्प खेती, मशरूम उत्पादन, उद्यानिकी फसलों की मार्केटिंग एवं निर्यात (एक्सपोर्ट) तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विभागीय पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न उन्नत किस्मों के फूलों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही विभिन्न कंपनियों द्वारा आधुनिक सिंचाई संयंत्रों एवं उद्यानिकी फसल आधारित प्रसंस्करण हेतु मशीनरी की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।  उन्होंने   उक्त आयोजन में जिले के समस्त कृषक एवं उद्यमी अधिक से अधिक संख्या में शामिल लाभ  लेने की अपील की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements