Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगर मालवा में जिला स्तरीय कार्यशाला एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन

10 फरवरी 2026, आगर मालवाआगर मालवा में जिला स्तरीय कार्यशाला एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन – एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 की जिला स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन गत दिनों नवीन कम्युनिटी हाल, आगर में संपन्न हुआ। कार्यशाला के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ. मनीष कुमार द्वारा संतरा एवं अन्य उद्यानिकी फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण, प्याज एवं लहसुन की उन्नत उत्पादन तकनीक तथा रोग प्रबंधन पर जानकारी दी गई।

कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ. राजीव गवली ने उद्यानिकी फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में नेटाफिम इरिगेशन श्री नरेन्द्र धांधरे द्वारा माइक्रो इरिगेशन के उपयोग एवं महत्व, श्री नारायण माली (नेटाफिम इरिगेशन) द्वारा ड्रिप संयंत्र के साथ ऑटोमेशन तकनीक की जानकारी दी गई। एग्रोनॉमिस्ट, ग्रीन टेक कंपनी श्री सुशांत डकाते ने संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकों पर व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम में उप संचालक उद्यान श्री अर्जुन सिंह राजपूत द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जबकि ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री अशोक झंकारे द्वारा विभिन्न उद्यानिकी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम स्थल पर पुष्प प्रदर्शनी, सूक्ष्म ड्रिप सिंचाई, सब्जी, फल, मसाला फसलें, प्राकृतिक खेती एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से संबंधित उत्पादों की सजीव प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में श्री अनोखीलाल चौहान, श्री सुरेन्द्र यादव, श्रीमती ललिता वर्मा, श्री अरविंद परमार, श्री धीरज गोयल, श्री भारत सिंह चौहान, दिव्या शाह, श्री अर्जुन यादव सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।  ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री प्रेमसिंह चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture