Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई प्रबंधन के लिए स्ट्रा रीपर मशीन सहित अन्य विकल्पों का चयन करें

11 अप्रैल 2025, सिवनी: नरवाई प्रबंधन के लिए स्ट्रा रीपर मशीन सहित अन्य विकल्पों का चयन करें – नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों से स्ट्रा रीपर मशीन सहित अन्य विकल्पों का चयन करने की अपील की गई है।

सहायक कृषि यंत्री सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि फसल अवशेष में आग जनित  बड़ी  दुर्घटना को रोकने के लिए कृषि अभियांत्रिकी द्वारा ई- कृषि यंत्र अनुदान योजना के माध्यम से जिले में लगभग 123 कृषकों को स्ट्रारीपर मशीन का लाभ प्रदाय किया जा चुका है। यह मशीन किसान के लिए नरवाई प्रबंधन में बहुत ही उपयोगी है। जिले में स्ट्रा रीपर मशीन से अबतक लगभग 3500 कृषकों के खेतों से फसल अवशेष को  भूसे  में परिवर्तित किया गया है। जिसका उपयोग पशु आहार एवं ईंट-भट्टा में ईंधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

विभाग द्वारा रबी सीजन में  गेहूं  के हार्वेस्टिंग के बाद फसल अवशेष (नरवाई) प्रबंधन के संबंध में मल्चर, श्रेडर, सुपर सीडर एवं स्ट्रा रीपर का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से जिले में लगातार जन जागरूकता लाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। स्ट्रा रीपर मशीन के उपयोग से किसान के खेत साफ हो जाते हैं। जिससे आग जनित जैसी दुर्घटनाओं से निदान मिलता है। पर्यावरण संरक्षण व संतुलन बना रहता है। किसान के खेत की मिट्टी स्वस्थ व उपजाऊ बनी रहती है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से नरवाई को न जलाकर नवीन तकनीक का लाभ लेने की अपील की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com