उद्यानिकी विभाग के सचिव और आयुक्त ने किया शासकीय मॉडल रोपणी एवं नर्सरी का निरीक्षण
25 फरवरी 2026, सीहोर: उद्यानिकी विभाग के सचिव और आयुक्त ने किया शासकीय मॉडल रोपणी एवं नर्सरी का निरीक्षण – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सचिव श्री जॉन किंग्सली ए.आर. एवं विभाग के आयुक्त श्री अरविंद कुमार दुबे ने सीहोर जिले के श्यामपुर स्थित शासकीय मॉडल रोपणी एवं नर्सरी पर निर्मित प्लास्टिक लाइनिंग ऑफ फार्म पौण्ड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव श्री जॉन किंग्सली ए.आर. ने श्यामपुर नर्सरी को प्रशिक्षण फार्म के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये, ताकि किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हो सके और उद्यानिकी को बढ़ावा मिले। उन्होंने ग्राम घाटपलासी में प्रगतिशील किसान श्री श्याम मीणा द्वारा 05 एकड़ भूमि में की जा रही अमरूद की खेती का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि किसान श्री मीणा द्वारा उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में 5 एकड़ में अमरूद की अल्ट्रा हाई डेंसिटी वाली ‘थाई पिंक’ किस्म का अमरूद का बगीचा लगाया गया है।
निरीक्षण के दौरान अपर संचालक डॉ. कमल सिंह किरार, संयुक्त संचालक श्रीमती जयमाला सिंह, संचालनालय नर्सरी शाखा प्रभारी श्री दीनानाथ धोटे, सहायक संचालक श्री जगदीश मुजाल्दा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

